हिन्दी पंचांग कैलेंडर
31 अगस्त 2022, भाद्रपद शुक्ल 4
भगवान् गणेश जयंती

श्री गणेश जी की प्रतिमा लाने का शुभ मुहूर्त
और कहाँ करे उनकी स्थापना

31 अगस्त 2022 बुधवार को श्री गणेश चतुर्थी का पर्व देशभर में मनाया जायेगा । इस अवसर पर सभी लोग अपने घर या ऑफिस के लिए श्री गणेश जी की प्रतिमा/मूर्ति खरीदकर लाते है ।
श्री गणेश जी की मूर्ति खरीदने का शुभ मुहूर्त -
प्रातः लाभ-अमृत चौघडिया
06:09:33 से 09:18:49

प्रातः शुभ चौघडिया
10:53:28 से 12:28:06

दोपहर/सायं चर-लाभ चौघडिया
03:37:23 से 06:46:40

रात्रि शुभ-अमृत चौघडिया
08:12:02 से 11:02:45



श्री गणेश जी की प्रतिमा की स्थापना कई बार हम जानकारी के आभाव में वास्तु अनुसार न करके गलत दिशा में कर देते है, जिसका हमें दोष तो लगता ही है साथ साथ हमारे द्वारा की जाने वाली पूजा का फल भी हमें प्राप्त नहीं होता है । श्री गणेश जी की मूर्ति की स्थापना करते वक्त निम्न बातों का ध्यान रखें -
  1. श्री गणेश जी की स्थापना के लिए पूर्व दिशा, उत्तर-पूर्व दिशा या ईशान कोण शुभ है, अतः हमारा यह प्रयास रहे की हम लायी गयी प्रतिमा की स्थापना इन्ही दिशा में करे.
  2. श्री गणेशोत्सव के दौरान श्री गणेश जी की मूर्ति की स्थापना करते समय यह ध्यान रखे के एक ही स्थान पर श्री गणेश जी की दो मूर्ति एक साथ स्थापित नहीं हो । यदि किसी कारणवश एक से अधिक श्री गणेश जी की मूर्ति है तो दोनों को स्थापित करने का स्थान अलग-अलग रखें।
  3. श्री गणेश जी की स्थापना के समय दिशा के साथ साथ यह भी ध्यान रखें की उनका मुख घर या ऑफिस के मुख्य दरवाजे की और न हो, अपितु उनकी पीठ उस दिशा की और हो ।
  4. गणेश जी की प्रतिमा के पीछे दिवार होनी चाहिए। प्रतिमा के पीछे खाली जगह नहीं होनी चाहिए।