22 फरवरी 2023, फाल्गुन शुक्ल 2
फूलेरादुज व्रत

यह त्यौहार फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया को फूलेरा दूज मनाई जाती हैं. अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो फुलेरा दूज का दिन इसके लिए सबसे उत्तम होगा. माना जाता है कि इस दिन में साक्षात श्रीकृष्ण का अंश होता है. तो जो भक्त प्रेम और श्रद्धा से राधा-कृष्ण की उपासना करते हैं, श्रीकृष्ण उनके जीवन में प्रेम और खुशियां बरसाते हैं.
विधि :
  • शाम को स्नान करके पूरा श्रृंगार करें.
  • राधा-कृष्ण को सुगन्धित फूलों से सजाएं.
  • राधा-कृष्ण को सुगंध और अबीर-गुलाल भी अर्पित कर सकते हैं.
  • प्रसाद में सफेद मिठाई, पंचामृत और मिश्री अर्पित करें.
  • इसके बाद 'मधुराष्टक' या 'राधा कृपा कटाक्ष' का पाठ करें.
  • अगर पाठ करना कठिन हो तो केवल 'राधेकृष्ण' का जाप कर सकते हैं.
  • श्रृंगार की वस्तुओं का दान करें और प्रसाद ग्रहण करें.
  • शाम का समय ही पूजन के लिए सबसे उत्तम होगा.
  • रंगीन और साफ कपड़े पहनकर आनंद से पूजा करें.
  • अगर प्रेम के लिए पूजा करनी है तो गुलाबी कपड़े पहनें .
  • अगर वैवाहिक जीवन के लिए पूजा करनी है तो पीले कपड़े पहनें.
  • पूजा के बाद सात्विक भोजन ही ग्रहण करें.