हिन्दी पंचांग कैलेंडर
दूध के 11 फायदे, उपयोग और नुकसान

दूध स्वास्थ्य को अनेक लाभ दे सकता है। क्या हैं दूध के लाभ इन्हें विस्तार से हम नीचे बता रहे हैं। बस ध्यान दें कि दूध के गुण बीमारी को ठीक करने में नहीं, बल्कि स्वस्थ रहने और बीमारियों से बचाव में मदद कर सकते हैं। चलिए, जानते हैं कि दूध पीने से क्या फायदा होता है।


मजबूत हड्डियां और मांसपेशियों के लिए दूध के लाभ
दूध पीने के फायदे में हड्डी और मजपेशियों को मजबूती देना शामिल है। दूध और अन्य डेयरी उत्पाद कैल्शियम व मैग्नीशियम के महत्वपूर्ण स्रोत होते हैं। यह दोनों पोषक तत्व हड्डियों के विकास के लिए जरूरी माने गए हैं। बच्चों व युवाओं के साथ ही व्यस्कों के हड्डी स्वास्थ्य के लिए भी दूध अच्छा विकल्प है। दूध हड्डियों को मजबूत बनाकर बढ़ती उम्र में ऑस्टियोपोरोसिस (हड्डी का एक प्रकार रोग) और फ्रैक्चर से बचाव में मदद कर सकता है ।
इसके अलावा, दूध में प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट भी काफी मात्रा में होता है, जिसे मांसपेशियों के लिए फायदेमंद माना जाता है। एनसीबीआई (नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन) की वेबसाइट पर मौजूद एक शोध में जिक्र है कि दूध थाई मसल्स को मजबूत करने में मदद कर सकता है ।
एक अन्य अध्ययन में कहा गया है कि गाय का दूध प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम और अन्य पोषक तत्वों का एक स्रोत है, जिस वजह से यह सीरम अमीनो एसिड कनसन्ट्रेशन में वृद्धि करता है। इससे मांसपेशियां को हुई क्षति की मरम्मत यानी रिपयेर प्रक्रिया में मदद मिलती है। गाय के दूध के सेवन के सकारात्मक प्रभाव मांसपेशियों के फंक्शन को बेहतर करने और रिपयेर करने में भी पाए गए हैं । साथ ही दूध में कैसिइन (casein) और वे प्रोटीन (whey protein) दोनों ही हाई क्वालिटी प्रोटीन होते हैं। ये मांसपेशियों के निर्माण करने में मदद करने के साथ-साथ मांसपेशियों के नुकसान से भी बचाव कर सकता है।

डेंटल हेल्थ के लिए दूध के लाभ
दूध के गुण में दांतों की देखभाल करना भी शामिल है। इसमें कैल्शियम व फास्फोरस जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो दांतों को कैवेटी से बचाकर इन्हें स्वस्थ रख सकते हैं (5)। अगर आप दांत मजबूत रखना चाहते हैं, तो रोजाना दूध पिएं। दूध आपको दांतों की कई तरह की समस्याओं से बचाता है ।

वजन कम करने के लिए दूध
दूध बढ़ते वजन को कम करने में मददगार साबित हो सकता है। एक रिसर्च के मुताबिक, डेयरी का सेवन करने वाले 38% बच्चों का वजन इसका सेवन कम करने वालों के मुकाबले नियंत्रित था। दरअसल, दूध और डेयरी उत्पाद प्रोटीन के अच्छे स्रोत हैं और प्रोटीन वजन घटाने व नियंत्रित करने में सहायक होता है। इसकी मदद से भोजन के बाद भी बार-बार होने वाली खाने की इच्छा को कम करके एनर्जी की खपत को रोकता है, जिससे शरीर में फेट कम हो सकता है । इसके अलावा दूध व डेयरी प्रोडक्ट में कॉन्जुगेटेड लिनोलेइक एसिड (सीएलए) होता है, जिसमें वजन व चर्बी कम करने वाला एंटी-ओबेसिटी गुण होता है । लेकिन, इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि दूध प्रोटीन के साथ-साथ वसा का भी अच्छा स्रोत है। ऐसे में दूध के सेवन के साथ-साथ नियमित तौर पर व्यायाम करना भी आवश्यक है।

हार्ट हेल्थ
रोजाना दूध पीने के फायदे में हृदय स्वास्थ्य भी शामिल है। इसके नियमित सेवन से हृदय संबंधी बीमारियों से बचाव में मदद मिल सकती है । एक स्टडी के मुताबिक, रोजाना 200 ml दूध पीने वाले लोगोंं में स्ट्रोक का 7 प्रतिशत जोखिम कम होता है । एनसीबीआई की वेबसाइट पर मौजूद एक रिसर्च की मानें, तो दूध पीने से इस्केमिक हृदय रोग और इस्केमिक स्ट्रोक (ब्लड क्लोट होने की वजह से आने वाला स्ट्रोक) के जोखिम को कम किया जा सकता है । हालांकि, ध्यान रहे कि ह्रदय रोग के मरीज के लिए लो फैट मिल्क या टोंड मिल्क का सेवन फायदेमंद हो सकता है।

डायबिटीज के लिए रोजाना दूध पीने के फायदे
रोजाना दूध पीने से मधुमेह के खतरा से भी बचा जा सकता है। इसमें मौजूद कैल्शियम, मैग्नीशियम व पेप्टाइड्स शरीर में ग्लूकोज टोलरेंस और इंसुलिन सेंसटिविटी को संतुलित करते हैं। डेयरी पदार्थ में मौजूद फैटी एसिड टाइप-2 डायबिटीज (T2D) के जोखिम को कम कर सकता है। इसी अध्ययन में यह भी कहा गया है कि इस पर अधिक रिसर्च की आवश्यकता है, जो दूध से टाइप-2 मधुमेह से बचाव के कारण और प्रभाव को पूरी तरह से स्पष्ट कर सके। इस शोध के विश्लेषण के अनुसार, दूध के साथ दही भी T2D के जोखिम को कम करने में प्रभावी हो सकता है । इसी वजह से डायबिटीज के लिए आहार में दूध व दही को शामिल करने की सलाह दी जाती है।

पेट के लिए मिल्क पीने के फायदे
मिल्क के फायदे में पेट का स्वास्थ्य भी शामिल है। दूध अपच व एसिडिटी के साथ-साथ अन्य कई तरह की पेट संबंधी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद कर सकता है। दूध में एन्टासिड प्रभाव होता है, जो पेट संबंधी समस्याओं जैसे अपच और एसिडिटी से राहत दिलाने में मदद कर सकता है। इसके लिए ठंडे दूध का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। ठंडा दूध पेट के एसिड को न्यूट्रलाइज करता है, जिससे एसिडिटी से राहत मिल सकती है ।

अच्छी नींद के लिए दूध
दूध के लाभ में रात को अच्छी नींद को बढ़ावा देना भी शामिल है। कई अध्ययनों में यह बात साबित हुई है कि रात को सोने से पहले दूध पीने से नींद अच्छी आती है। दूध में एमिनो एसिड ट्राइटोफन और मेलाटोनिन होता है, जो नींद लाने में मदद कर सकता है। रात में नींद न आने, बेचैनी या नींद बीच में टूट जाने की समस्या है, तो रोजाना रात को सोने से पहले नॉर्मल या गर्म दूध का सेवन किया जा सकता है ।

ब्लड प्रेशर
दूध पीने के फायदे में रक्तचाप को नियंत्रित करना भी शामिल है। जी हां, लो-फैट मिल्क का सेवन करने से हाइपरटेंशन यानी उच्च रक्तचाप को नियंत्रण में रखा जा सकता है। इसी संबंध में हुए एक रिसर्च में कहा गया है कि कम वसा वाले डेयरी उत्पादों का सेवन बढ़ती उम्र में उच्च रक्तचाप की रोकथाम में अहम भूमिका निभा सकता है। रिसर्च के मुताबिक, डेयरी प्रोडक्ट प्रोटीन और बायोएक्टिव पेप्टाइड्स से समृद्ध है, जो एंजियोटेंसिन-आई-कन्वर्टिंग एंजाइम को बाधित करके एंडोथेलियम फंक्शन को मॉड्यूलेट करके या शरीर के वजन को प्रभावित करके रक्तचाप पर लाभकारी प्रभाव डाल सकते हैं। इसी तरह डेयरी पदार्थ में मौजूद कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे मिनरल भी ब्लड प्रेशर रेगुलेशन और उच्च रक्तचाप के जोखिम को कम करने के लिए महत्वपूर्ण हैं ।

स्ट्रेस व डिप्रेशन
मिल्क के फायदे में स्ट्रेस व डिप्रेशन से बचाव भी शामिल है। रिसर्च में भी यह बात सामने आई है कि न्यूट्रिशन की कमी की वजह से होने वाली दिमाग संबंधी परेशानी में दूध मददगार साबित हो सकता है। दरअसल, दूध में उच्च गुणवत्ता वाला प्रोटीन (अमीनो एसिड) होता है। मस्तिष्क में कई न्यूरोट्रांसमीटर अमीनो एसिड से ही बने होते हैं, जो मस्तिष्क के कामकाज और मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं। इसकी कमी होने पर गुस्सा आना, मूड खराब होना, स्ट्रेस व डिप्रेशन हो सकता है । इसी वजह से दूध में मौजूद प्रोटीन को स्ट्रेस व डिप्रेशन से राहत पाने के लिए अच्छा माना जाता है (16)। एक अन्य शोध में भी कहा गया है कि रात को दूध पीने से चिंता संबंधी विकारों को कम किया जा सकता है ।

साफ और दमकती त्वचा
साफ और चमकदार त्वचा की चाहत रखने वालों को भी दूध का सेवन करना शुरू कर देना चाहिए। त्वचा के लिए दूध को पीने के साथ ही चेहरे पर लगाया भी जा सकता है। रोज दूध पीने के फायदे में त्वचा में चमक, स्किन का जवां दिखना, सन टैन से बचाव व चेहरे के दाग-धब्बे का कम होना शामिल है। साथ ही स्किन को हाइड्रेट करने और ब्लैकहेड्स व व्हाइटहेड्स को साफ करने में भी दूध के पाउडर को लाभदायक माना गया है ।

बालों को मजबूत बनाने के लिए मिल्क पीने के फायदे
रोज दूध पीने के फायदे में बालों का स्वास्थ्य भी शामिल है। दूध में कैल्शियम और प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है। दोनों पोषक तत्व बालों के विकास के लिए महत्वपूर्ण बिल्डिंग ब्लॉक की तरह काम कर सकते हैं। खासकर, प्रोटीन बालों को झड़ने से रोकता है और ग्रोथ में मदद करता है। वहीं, कैल्शियम भी बालों को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके अलावा, दूध में मौजूद नियासिन, बायोटिन, पैंटोथैनिक एसिड भी बालों के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होते हैं । हालांकि, यह अध्ययन रजोनिवृत्ति महिलाओं पर हुआ था। इसलिए, अन्य लोगों के बालों पर दूध का प्रभाव कैसा होगा, इसके लिए अलग से शोध किए जाने की जरूरत है।

दूध का उपयोग
दूध के उपयोग को लेकर कई लोगों के मन में सवाल रहते हैं। दूध पीने का सही समय क्या है या खाली पेट दूध पीना सही है या नहीं। नीचे हम इन्हीं सवालों के जवाब देंगे।

कैसे उपयोग करें?
  • दूध को ठंडा पी सकते हैं।
  • दूध को गर्म करके पी सकते हैं।
  • मिल्क के विभिन्न तरह के फ्रूट्स डालकर शेक बनाकर पी सकते हैं।
  • मिल्क बर्फी बनाकर खा सकते हैं।
  • दूध का उपयोग खीर बनाने के लिए किया जा सकता है।
  • दूध को कॉर्नफ्लेक्स व चोकोज में डालकर पी व खा सकते हैं।
  • दूध में हॉर्लिक्स व बॉर्नविटा डालकर पी सकती हैं।


दूध पीने का सही समय क्या है?
दूध पीने का सबसे सही समय शाम का वक्त है। इसे शाम के समय पीने से नींद अच्छी आती है, लेकिन ऐसा नहीं है कि सुबह दूध पीने के फायदे नहीं होते हैं। दूध को किसी भी समय पीया जा सकता है। सुबह खाली पेट ठंडा दूध पीना एसिडिटी से राहत दिला सकता है। हालांकि, यह व्यक्ति की शारीरिक स्थिति और पाचन तंत्र पर निर्भर करता है। ऐसे में बेहतर है अपने स्वास्थ्य के अनुसार ही दूध पीने के समय को निर्धारित करें। चाहें, तो इस विषय में विशेषज्ञ की सलाह भी ले सकते हैं।

कितना दूध पीना चाहिए?
  • बाल रोग विशेषज्ञ कैल्शियम के लिए बच्चों को दिन में 400 से 500 ग्राम (2 से 3 कप) गाय का दूध देने की सलाह देते हैं
  • वयस्क दो गिलास गाय का दूध पी सकते हैं(21)। 200 एमएल से अधिक दूध हृदय संबंधी समस्या के लिए बेहतर माना गया है


दूध के नुकसान –
भले ही दूध काफी फायदेमंद होता है, लेकिन कभी-कभी सुबह या रात को दूध पीने के नुकसान भी हो सकते हैं। नीचे हम ज्यादा दूध पीने के नुकसान के बारे में बता रहे हैं ।
  • जैसा कि हमने बताया दूध में लैक्टोज होता है, जो कभी-कभी पाचन को खराब कर सकता है। इस कारण ज्यादा दूध पीने से किसी-किसी को दस्त, ब्लोटिंग या गैस की समस्या हो सकती है ।
  • कुछ लोगों को दूध से एलर्जी भी हो जाती है। इसका कारण भी लैक्टोज होता है। ऐसे में यह इम्यून सिस्टम को प्रभावित कर सकता है।
  • ज्यादा दूध पीने से क्या होता है, अगर आप भी यह सोचते हैं, तो जान लें कि इससे हिप यानी कूल्हे के फ्रैक्चर का खतरा बढ़ सकता है। इसके पीछे भी लैक्टाेज को कारण माना गया है।
  • एक दिन में तीन गिलास से अधिक दूध का सेवन सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। ऐसे में उम्र के हिसाब से दूध का सेवन कितना करना है, इस बारे में डॉक्टरी सलाह जरूर लें।