| दूध पीने के 10 फायदे लेकिन गलत समय पर पीया तो होगा नुकसान |
|
आज दुनियाभर में 'वर्ल्ड मिल्क डे' मनाया जा रहा है, जिसका मकसद लोगों में प्राकृतिक दूध के फायदों को लेकर जागरूकता फैलाना है।
दूध को कंपलीट फूड माना जाता है क्योंकि इसमें सभी जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। मगर आपको दूध पीने का सही समय भी पता होना चाहिए। चलिए आज हम आपको दूध पीने का सही समय और दूध पीने के फायदे
बताते हैं, जिसके बाद आप भी इसका सेवन शुरू कर देंगे।
दूध पीने का सही समय
दूध पीने का सही तरीका जब भी आप दूध पीएं तो ध्यान रखें कि वो हल्का गर्म हो ना कि बहुत ठंडा। हल्का गुनगुना दूध पीने से डाइजेशन बेहतर होता है। ये भी ध्यान रखें कि आप दिनभर में 150 से 200 ml दूध ही पीएं। वहीं अगर आप इसका दोगुणा फायदा लेना चाहते हैं तो इसमें दालचीनी, बादाम, अश्वगंधा, त्रिफला, हल्दी या शहद मिलाकर पीएं। दूध पीने के फायदे अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो सुबह के समय ठंडे दूध का सेवन करें। इससे बॉडी का टेम्परेचर कम हो जाता है और भूख भी कंट्रोल में रहती है। इससे कैलोरी और फैट बर्न होता है, जिससे वजन धीरे-धीरे कम हो जाता है। एसिडिटी अगर आपको एसिडिटी की परेशानी होती है तो रोज रात में सोने से पहले एक ग्लास ठंडा दूध पीएं। साथ ही इससे पाचन क्रिया भी मजबूत होगी। डिहाइड्रेशन गर्मियों में हर रोज सुबह 1 गिलास ठंडा दूध जरूर पीएं। इसमें इलेक्ट्रिक तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर को डिहाइड्रेट होने से बचाते हैं। अनिद्रा दूध में मौजूद ट्रिप्टोफान व स्टार्च अनिद्रा की समस्या को दूर करता है। ऐसे में अगर आपको नींद नहीं आती तो सोने से पहले बादाम या हल्दी वाला दूध पीएं। मजबूत हड्डियां मजबूत दांतों और हड्डिायों के लिए शरीर को कैल्शियम की जरूरत होती है, जो रोजाना 1 गिलास दूध पीने से पूरी हो जाती है। तनाव को करे दूर हल्का गर्म दूध पीने से तनाव दूर रहता है और आप हल्का महसूस करते हैं। इससे आप डिप्रैशन जैसी समस्याओं से भी बचे रहते हैं। गले की समस्या का समाधान गले में तकलीफ है तो दूध के कप में चुटकीभर काली मिर्च मिला कर पीएं। इससे आपको गले की समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा मिल जाएगा। प्रोटीन से भरपूर दूध में प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है इसलिए इसका सेवन मांसपेशियों को मजबूत करता है। साथ ही सुबह के समय इसके सेवन आपको दिनभर एनर्जी भी देता है। स्वस्थ दिल रोजाना दूध का सेवन शरीर में कोलेस्ट्रोल लेवल को संतुलित रहता है, जिससे आप दिल की बीमारियों से बचे रहते हैं। आंखों की रोशनी बढ़ाए अगर आप आंखों की रोशनी बढ़ाना चाहते हैं तो दूध में बादाम, हल्दी, खसखस या अश्वगंधा मिलाकर शाम के समय पीएं। दूध पीने से पहले जान लें कुछ जरूरी बातें
|