| बिस्तर पर पेशाब ना करने के घरेलु उपचार |
|
कुछ बच्चे प्राय: बिस्तर पर पेशाब कर देते हैं| ऐसे बच्चों को शाम के समय अधिक गरम अथवा शीतल पेय नहीं देना चाहिए| |
|
|
1. प्याज 10 ग्राम प्याज का अर्क तैयार करें| उसमें 3 ग्राम एलुवा घोल लें| इस पेस्ट को बच्चे की पसलियों तथा पेट पर मलें| 2. कबूतर की बीट और पानी कबूतर की बीट पानी में घोलकर बच्चे के पेड़ू पर चंदन की तरह मलें| 3. अखरोट और किशमिश अखरोट की गिरी तथा किशमिश – दोनों को पीसकर चटनी के रूप में बच्चे को खिलाएं| 4. आंवला, जीरा, मिश्री और पानी सुखा आंवला, काला जीरा तथा मिश्री – सभी 2-2 ग्राम की मात्रा में कूट-पीसकर पानी के साथ खिलाना चाहिए| 5. छुहारा नित्य दो छुहारे खिलाने से बच्चा बिस्तर पर पेशाब नहीं करता| 6. जामुन और पानी जामुन की गुठली कूट-पीसकर एक चम्मच चूर्ण पानी के साथ रात में बच्चे को खिलाएं| 7. काला तिल और गुड़ 50 ग्राम काले तिल तथा 50 ग्राम गुड़ – दोनों को मिलाकर सुबह-शाम 10 ग्राम की मात्रा में खिलाएं| बिस्तर पर पेशाब ना करने कारण स्नायु की दुर्बलता तथा बदहजमी के कारण बच्चे सोते समय बिस्तर पर पेशाब कर बैठते हैं| कभी-कभी ठंड लगने से भी बच्चे बिस्तर गंदा कर देते हैं| ऐसे बच्चों के स्नायु कमजोर होते हैं| वे सोते समय अचेतन अवस्था में पेशाब रोग का वेग नहीं रोग पाते| फलस्वरूप बिस्तर पर पेशाब कर देते हैं| |