हमेशा पेट का एक हिस्सा खाली रखें।कम वसायुक्त भोजन करें और शराब-सिगरेट से तौबा कर लें।
- कम कैलोरी का भोजन लें
- अपने भोजन में फल, हरी सब्जियां और सलाद का समावेश जरूर करें।
- मलाईरहित दूध लें।
- वजन कम करने के लिए क्रेश डाइटिंग न करें।
- ऐसी जीवनशैली अपनाएं, जिसे आप जीवनभर निभा सकें।
- चर्बीयुक्त भोजन, स्नैक्स और मीठे डेजर्ट से बचें।
- भोजन के समय को न टालें, क्योंकि इससे आप ज्यादा भूखे हो जाएंगे और अधिक भोजन करेंगे।
- खूब अच्छा ब्रेकफास्ट करें और देर रात को स्नैक्स खाना टालें।
- सिगरेट, शराबखोरी या अन्य नशीले पदार्थों का सेवन आपकी उम्र तेजी से घटाता है।
- सिगरेट पीने वाला व्यक्ति हर आठ दिन बाद अपनी उम्र का एक दिन कम कर लेता है।
- धूम्रपान करने वाले की दिल की नसें सख्त होकर उनका लचीलापन खत्म हो जाता है।
- सिगरेट, बीड़ी या तंबाकू का किसी भी रूप में सेवन करने वाले को कैंसर, दिल का दौरा पड़ना, उच्च रक्तचाप होना, अल्सर होना बहुत सामान्य बात है।
- इसी तरह शराबखोरी दिल के आकार को ब़ड़ा कर देती है। इसके अलावा नियमित और खूब शराब पीने वाले आदतन झगड़ालू होते हैं।
|