| हफ्तेभर के ब्रेकफास्ट में इन 6 चीजों को जरूर करें शामिल |
|
अक्सर कई लोग ब्रेकफास्ट में सफेद ब्रेड का सेवन करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं आपके लिए साबुत अनाज वाली ब्रेड का सेवन करना चाहिए। साबुत अनाज आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होती है। आपको बता दें कि सफेद ब्रेड एक प्रकार से प्रोसेस्ड ब्रेड के रूप में होती है जबकि साबुत अनाज में भरपूर मात्रा में फाइबर और अन्य जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जिसकी मदद से आप लंबे समय खुद को स्वस्थ रख सकते हैं। इसके साथ ही साबुत अनाज वाली ब्रेड उन लोगों के लिए भी अच्छे होते हैं जिन लोगों को रक्त शर्करा को नियंत्रित रखना होता है।
कद्दू के बीज कद्दू के बीज आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं, ये आपको लंबे समय तक स्वस्थ रखने में काफी मददगार होते हैं। कद्दू के बीज में भारी मात्रा में फाइबर, मैग्नीशियम, कैलोरी, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और आयरन से भरपूर होते हैं। ये सभी पोषक तत्व आपको लंबे समय तक ऊर्जावान रखने के साथ बीमारियों से दूर रखने का काम करते हैं। ओट्स कई लोगों को नाश्ते में ओट्स लेना काफी पसंद होता है, इसकी मदद से आप दिनभर ऊर्जावान रहने के साथ अपने वजन को भी नियंत्रित रख सकते हैं। ओट्स डायबिटीज, हृदय रोग, कैंसर रोग और वजन घटाने के साथ कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है। ओट्स आप रोजाना नाश्ते के रूप में ले सकते हैं ये ज्यादातर उन लोगों के लिए फायदेमंद होता है जो लोग वजन घटाने के लिए कोशिश कर रहे होते हैं। दही दही प्रोटीन से भरपूर होती है इसका सेवन आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। नाश्ते में दही का सेवन करने से आप लंबे समय तक खुद को ऊर्जावान रख सकते हैं। इतना ही नहीं दही का रोजाना नाश्ते में सेवन करने से आपकी पाचन क्रिया भी दिनभर ठीक रहती है और इससे कब्ज की समस्या को आसानी से दूर किया जा सकता है। चिया के बीज चिया के बीज में भारी मात्रा में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो आपको दिनभर ऊर्जावान रखने के साथ लंबे समय तक स्वस्थ रख सकता है। इसमें भारी मात्रा में प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड और स्वस्थ वसा पाई जाती है जो हृदय स्वास्थ्य को स्वस्थ रखने के साथ ही कई गंभीर बीमारियों के खतरे से आपको बचाकर रखता है। नाश्ते में रोजाना चिया के बीज का सेवन करने से आपके मानसिक स्वास्थ्य पर इसका सकारात्मक असर दिखाई देता है। |