| फेशियल करने के इन 16 फायदों को जानकर आप हो जाएंगे हैरान |
|
आजकल की इस भागादौड़ी वाली जिंदगी में लोग काम, घर और कई अन्य चीजों में व्यस्त रहते हैं और खुद पर ध्यान नहीं दे पाते। साथ ही तनाव में भी रहते हैं, जिसका असर चेहरे पर दिखने लगता है। एक अध्ययन के अनुसार, फेशियल यानी चेहरे की मालिश आपके अनुकंपी तंत्रिका तंत्र (sympathetic nervous system) को सक्रिय कर देती है। फेशियल आपके तनाव को कम कर आपके मूड को ठीक कर सकता है (1)। आपके चेहरे पर सैकड़ों दबाव बिंदु होते हैं, जो शरीर में विभिन्न प्रणालियों से जुड़े हैं। जब इन दबाव बिंदुओं की मालिश की जाती है, तो आपका शरीर इस पर प्रतिक्रिया करता है। चेहरे की मालिश न केवल आपकी त्वचा को चमकदार बनाए रखती हैं, बल्कि यह अन्य अंगों के काम को भी प्रभावित करती है। यह आपके चेहरे के लिए एक तरह का व्यायाम है। आपके लिए चेहरे के प्रेशर पॉइंट को पहचानना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। इसलिए, एक प्रोफेशनल की जरूरत होती है, जो आपके चेहरे के सही प्रेशर पॉइंट को समझकर सही तरीके से मालिश कर सके।
साफ होती है त्वचा धूल-मिट्टी व प्रदूषण के कारण त्वचा रूखी, बेजान और प्राकृतिक चमक खोने लगती है। ऐसे में एक अच्छा फेशियल आपकी त्वचा को गहराई से साफ कर सकता है। आप चाहे फेसवॉश लगाएं या घरेलू उपाय करें, आपकी त्वचा गहराई से साफ नहीं हो पाती है। इसलिए, आपको एक्सपर्ट की राय और मदद की जरूरत होती है, जो आपकी त्वचा के प्रकार को जानकर उसके अनुसार साफ करे। वह आपकी त्वचा के रोमछिद्रों को खोलने और त्वचा को अच्छी तरह से साफ करने के लिए भाप का उपयोग करते हैं। साथ ही आपकी त्वचा के प्रकार के अनुसार फेशियल का चुनाव करते हैं। त्वचा का एजिंग से बचाव यह जगजाहिर है कि बढ़ती उम्र का प्रभाव आपके चेहरे पर भी नजर आने लगता है। उम्र बढ़ने से त्वचा पर झुर्रियां और फाइन लाइन्स नजर आने लगती हैं, जिस कारण त्वचा की चमक खो जाती है। बढ़ती उम्र के साथ त्वचा का ज्यादा ध्यान रखना जरूरी है और इसके लिए नियमित रूप से फेशियल अच्छा और गुणकारी तरीका है। नियमित फेशियल और फेस मसाज से आपकी त्वचा की कोशिकाओं का पुनर्जन्म होता है। साथ ही कोलेजन के विकास में भी मदद मिलती है और त्वचा जवां लगने लगती है। हालांकि, फेशियल से झुर्रियों से कुछ हद तक बचाव हो सकता है। लेकिन, ध्यान रहे फेशियल फाइन लाइन्स या रिंकल्स को हटाने में कुछ खास प्रभावकारी नहीं हो सकता है। रक्त प्रवाह में होता है सुधार कहा जाता है कि मालिश से शरीर में रक्त प्रवाह बेहतर होता है। यही नियम आपके चेहरे पर भी लागू होता है। फेशियल से चेहरे में रक्त प्रवाह बेहतर होने के साथ-साथ कोशिकाओं को भरपूर मात्रा में ऑक्सीजन और पोषक तत्व मिलते हैं। इससे आपकी कोशिकाएं स्वस्थ होती हैं और चेहरे पर चमक व निखार आता है। जवां नजर आती है त्वचा बढ़ती उम्र के साथ त्वचा पर झुर्रियां आना या त्वचा का चमक खोना आम बात है, लेकिन आजकल की जीवनशैली, धूल-मिट्टी और प्रदूषण के कारण कई बार वक्त से पहले ही चेहरे की चमक खोने लगती है। ऐसे में फेशियल करने के फायदे हो सकते हैं। इससे चेहरे की त्वचा को नई जान मिलती है। त्वचा विशेषज्ञ फेशियल के लिए विभिन्न तरीकों, उत्पादों और टेक्नोलॉजी का उपयोग करते हैं, जो आपकी त्वचा की बनावट को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। डिटॉक्सीफाई होती है त्वचा जैसे आपके शरीर में विषाक्त चीजें जम जाती हैं, वैसे ही आपकी त्वचा में भी गंदगी जम जाती है। अगर सही तरीके से सफाई न की जाए, तो आपके चेहरे पर पिंपल निकल सकते हैं। इसलिए, आपको अपने शरीर की तरह अपने त्वचा को भी डिटॉक्सीफाई करने की जरूरत होती है। हर दिन चेहरा साफ करने या धोने के अलावा फेशियल की भी जरूरत होती है। एक्सपर्ट आपके चेहरे पर चमक और ताजगी बरकरार रखने के लिए फेशियल के वक्त कई तरह की सामग्री जैसे – एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर क्रीम, समुद्री नमक, हर्बल एक्सट्रैक्ट और कई तरह के तेल का उपयोग करते हैं, जो घर में खुद करना मुश्किल है। कील-मुंहासे और दाग होते हैं कम कील-मुंहासे कभी भी हो सकते हैं और ठीक होने के बाद चेहरे पर दाग छोड़ जाते हैं। मुंहासों के दाग जिद्दी हो सकते हैं, लेकिन फेशियल के जरिए इनसे छुटकारा मिल सकता है। एस्थेटीशियन (सौंदर्य विशेषज्ञ) अक्सर मुंहासे के इलाज के लिए सैलिसिलिक एसिड युक्त उत्पादों का उपयोग करते हैं। एक अध्ययन से पता चलता है कि सैलिसिलिक एसिड पील मुंहासे और उससे होने वाले निशान को कम करने में मदद करते हैं (2)। व्हाइटहेड्स और ब्लैकहेड्स होते हैं खत्म एक्सट्रैक्शन फेशियल का एक अहम हिस्सा है। एक एक्सपर्ट आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचाए बिना सभी व्हाइटहेड्स और ब्लैकहेड्स निकालने के लिए बेहतरीन तरीके से एक्सट्रैक्शन टूल का उपयोग करता है, जोकि घर में खुद से करना संभव नहीं है। ब्लैकहेड्स और वाइटहेड्स आपके रोमछिद्रों को बंद कर आपकी त्वचा को बेजान बनाते हैं। इसलिए, अगर आपको अपनी त्वचा थोड़ी खुरदरी और बेजान लगे, तो समझ जाएं कि अब आपके चेहरे को फेशियल की जरूरत है। खुल जाते हैं चेहरे के सभी रोम छिद्र रोज की दिनचर्या में त्वचा को धूल-मिट्टी व प्रदूषण से बचाना लगभग असंभव है। साथ ही सूर्य की हानिकारक किरणों और अन्य विषाक्त तत्वों का असर भी चेहरे की त्वचा पर पड़ता है। धीरे-धीरे ये चीजें आपकी त्वचा पर जमने लगती हैं और त्वचा के रोमछिद्र बंद होने लगते हैं। फेशियल के दौरान एक्सपर्ट स्टीम यानी भाप की मदद से आपके त्वचा के रोमछिद्रों को खोलते या साफ करते हैं। साथ ही मृत कोशिकाओं को हटाकर कील-मुंहासों और अन्य त्वचा संबंधी परेशानियों से आपके चेहरे को बचाते हैं। त्वचा होती है एक्सफोलिएट एक्सफोलिएशन वह प्रक्रिया है, जिसमें मृत कोशिकाओं को त्वचा की सतह से हटाया जाता है। अगर इन मृत कोशिकाओं को न निकला जाए, तो ये त्वचा की सतह पर जमा हो जाती हैं, जिससे आपकी त्वचा खुरदरी और शुष्क हो जाती है। हालांकि, आप घर में स्क्रब का उपयोग कर अपनी त्वचा को एक्सफोलिएट कर सकते हैं, लेकिन अगर आपको सही तरीके से मृत कोशिकाओं को निकालना है, तो फेशियल अच्छा विकल्प है। फेशियल के दौरान केमिकल पील का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे आपकी त्वचा की सतह अच्छे से साफ हो जाती है और त्वचा की एक स्वस्थ परत सामने आती है। त्वचा में कसाव आता है उम्र बढ़ने के साथ-साथ कोलेजन का उत्पादन कम होने लगता है, जिससे त्वचा के कसाव में कमी आने लगती है। ऐसे में फेशियल के फायदे हो सकते हैं, क्योंकि फेशियल के दौरान एक्सपर्ट केमिकल पील, फेस पैक, मास्क, लोशन और क्रीम का उपयोग करते हैं। ये सभी उत्पाद बॉटेनिकल एक्सट्रैक्ट से भरपूर होते हैं, जो कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाते हैं और त्वचा में कसाव लाकर एजिंग के साइन को कम करते हैं। आई बैग्स और डार्क सर्कल्स होते हैं कम आंखों के नीचे की त्वचा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है, क्योंकि इस जगह की त्वचा चेहरे के दूसरे हिस्सों की तुलना में पतली होती है। जब आप इस पर ठीक तरीके से ध्यान नहीं देते हैं, तो परिणामस्वरूप आंखों के नीचे सूजन, झुर्रियां (crow’s feet) और डार्क सर्कल नजर आने लगते हैं। ऐसे में एस्थेटीशियन या एक्सपर्ट को पता होता है कि आपकी आंखों के आसपास की नाजुक त्वचा का ध्यान कैसे रखना है। उनके द्वारा उपयोग की जाने वाली आंखों की क्रीम विशेष रूप से आपकी आंखों के आसपास की संवेदनशील त्वचा का इलाज करने के लिए तैयार की जाती हैं और उनके एंटी-एजिंग लाभ भी होते हैं। आपकी त्वचा के इलाज के दौरान एक्सपर्ट खीरे का भी उपयोग करते हैं, जिससे आंखों को ठंडक मिलती है। खीरे में विटामिन-के होता है, जो आपकी आंखों की त्वचा को हाइड्रेट करता है और आंखों के काले घेरे व झुर्रियों को हटाता है। मुलायम व चमकदार बनती है त्वचा एस्थेटीशियन चेहरे के लिए एक मास्क तैयार करते हैं, जिसे विशेष रूप से त्वचा के प्रकार के अनुसार डिजाइन किया जाता है। यह त्वचा को हाइड्रेट करता है और त्वचा के रोमछिद्रों को साफ करता है। इसमें ऐसे तत्व भी होते हैं, जो हाइपरपिगमेंटेशन को कम करते हैं और आपकी त्वचा को निखारते हैं। त्वचा की अवशोषण क्षमता बढ़ती है नियमित रूप से फेशियल करने के फायदे में यह एक और अन्य फायदा है। फेशियल से उत्पादों को प्रभावी ढंग से अवशोषित करने के लिए त्वचा की क्षमता बढ़ती है। कई बार आप तरह-तरह के कॉस्मेटिक उत्पादों पर अधिक पैसा तो खर्च कर देते हैं, लेकिन उन्हें उपयोग करने के बाद पता चलता है कि वो आपकी त्वचा में अच्छी तरह अवशोषित नहीं हुए हैं। ऐसे में आपके मन में सवाल उठता होगा कि आखिर ऐसा क्यों? इसका जवाब यह है कि आपकी त्वचा की सतह इतनी खुरदरी होती है कि कई उत्पाद आपकी त्वचा में सही तरीके से अवशोषित नहीं हो पाते हैं। ऐसे में नियमित फेशियल से आपकी त्वचा चिकनी और उत्पादों को अवशोषित करने के लिए तैयार हो जाती है। त्वचा को मिलती है विशेषज्ञों की देखभाल फेशियल के फायदे होने का एक और कारण यह है कि इसे विशेषज्ञों की राय और सलाह के साथ किया जाता है। किसी भी फेशियल से पहले विशेषज्ञ एस्थेटीशियन से आपकी त्वचा के प्रकार और त्वचा प्रतिदिन जिन समस्याओं का सामना करती हैं, उनके बारे में सलाह करते हैं। वो समस्याओं का समाधान करने से पहले त्वचा की जांच करते हैं। फिर उसी के अनुसार उत्पाद और उपचार चुनते हैं, जो आपकी त्वचा के लिए फायदेमंद साबित हों। त्वचा की रंगत में निखार आता है निखरी त्वचा लगभग हर किसी की चाहत होती है, लेकिन कभी-कभी आपकी त्वचा पर काले पैच या दाग आपकी चिंता का कारण बन जाते हैं। वो और कुछ नहीं, बल्कि मेलानिन होते हैं, जो त्वचा और बालों को उनका रंग देते हैं। वृद्धावस्था, सूर्य की हानिकारक किरणें और हार्मोनल परिवर्तन अधिक मेलेनिन उत्पादन का कारण बन सकते हैं, जिसके परिणामस्वरूप काले धब्बे होते हैं। ऐसे में फेशियल से काले धब्बे कम होते हैं और आपकी त्वचा की रंगत में निखार आता है। इतना तो आप समझ ही गए हैं कि फेशियल के फायदे अनेक हैं। आगे हम बता रहे हैं कि फेशियल कब और कितनी बार करवाना चाहिए। |