| नारियल के दूध के फायदे, उपयोग और नुकसान |
|
माना जाता है कि ब्लड लिपिड (खून में फैट/कोलेस्ट्रॉल की मात्रा) की अनियंत्रित मात्रा हृदय रोग का कारण बन सकती है। हृदय को
स्वस्थ रखने के लिए इसे संतुलित रखना बहुत जरूरी है। एनसीबीआई (नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन) की वेबसाइट पर प्रकाशित एक अध्ययन से पता चला है
कि नारियल के दूध का सेवन खराब कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा कर कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने का काम कर सकता है
। इस आधार पर कहा जा सकता है कि नारियल का दूध कोलेस्ट्रोल को नियंत्रित कर हृदय को स्वस्थ रखने का काम कर सकता है।
वजन कम करने में सहायक वजन कम करने में नारियल के दूध के फायदे देखे जा सकते हैं। दरअसल, नारियल के दूध में फैट ज्यादातर मीडियम चैन फैटी एसिड (MCFAs) के रूप में मौजूद होता है । लॉन्ग चैन फैटी एसिड की तुलना में मीडियम चैन फैटी एसिड व्यक्ति के फैट को ऊर्जा में जल्दी बदल सकते हैं और ऊर्जा के उपयोग को बढ़ा सकते हैं। इस वजह यह फैट को कम करने में मदद कर सकता है और व्यक्ति को वजन कम करने में सहायता मिल सकती है । फिलहाल, इस विषय पर अभी और शोध की आवश्यकता है। मधुमेह को करे नियंत्रित नारियल के दूध के फायदे की बात करें, तो इसका उपयोग मधुमेह के घरेलू उपाय के रूप में भी किया जा सकता है। माना जाता है कि नारियल में एंटीडायबिटिक गुण पाए जाते हैं। डायबिटिक चूहों पर किए गए एक शोध में यह साबित हुआ है कि यह बढ़े हुए ग्लूकोज और इंसुलिन के स्तर को कम करने में मदद कर सकता है। साथ ही यह मधुमेह के कारण क्षतिग्रस्त हुए पैंक्रियाज को भी स्वस्थ करने में सहायक हो सकता है । नारियल के इन फायदों को देख कर कहा जा सकता है कि नारियल के दूध का उपयोग मधुमेह को नियंत्रित करने में लाभदायक हो सकता है। फिलहाल, इस विषय पर अभी और शोध की आवश्यकता है। एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटीफंगल गुणों से समृद्ध नारियल के दूध का उपयोग कई तरह के रोगों से लड़ने के लिए किया जा सकता है। दरअसल, नारियल के दूध में लॉरिक एसिड मौजूद होता है, जो शरीर में एक उपयोगी कंपाउंड में परिवर्तित होता है, जिसे मोनोलॉरिन कहा जाता है। यह एक एंटीवायरल और एंटीबैक्टीरियल कंपाउंड होता है, जो शरीर को वायरस या बैक्टीरिया के कारण होने वाली कई तरह की बीमारियों से बचा सकता है। इसके अलावा, लॉरिक एसिड में एंटीफंगल गुण भी मौजूद होता है, जो फंगल संक्रमण से शरीर का बचाव कर सकता है । अल्सर में फायदेमंद माना जाता है कि अल्सर की समस्या में नारियल के दूध का उपयोग फायदेमंद हो सकता है। इससे संबंधित एक शोध एनसीबीआई की वेबसाइट पर मौजूद है। शोध में बताया गया है कि नारियल पानी के मुकाबले, प्रतिदिन दो मिलीलीटर नारियल के दूध का सेवन अल्सर के आकार को 54 प्रतिशत कम करने में प्रभावी हो सकता है। इस विषय को लेकर मनुष्यों पर अभी और शोध की आवश्यकता है । प्रोस्टेट ग्लैंड के लिए लाभदायक द जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन द्वारा प्रकाशित एक शोध में यह बताया गया है कि होल फैट मिल्क का सेवन प्रोस्टेट कैंसर का एक बड़ा कारण बन सकता है। वहीं, अगर कम फैट या स्किम दूध का सेवन किया जाए, तो यह लो-ग्रेड/शुरुआती स्टेज के कैंसर की वजह बन सकता है । ऐसे में माना जाता है कि डेरी उत्पादों की जगह अन्य विकल्प जैसे नारियल के दूध का उपयोग किया जा सकता है। यह प्रोस्टेट कैंसर से बचाने में मदद करेगा या नहीं, इस विषय पर फिलहाल कोई शोध उपलब्ध नहीं है, लेकिन यह डेरी प्रोडक्ट की जगह एक अच्छा विकल्प हो सकता है। त्वचा के लिए नारियल के दूध के फायदे – त्वचा को बनाए नम त्वचा को नम बनाए रखने के लिए भी नारियल के दूध का उपयोग किया जा सकता है। माना जाता है कि नारियल एक प्राकृतिक एमोलिएंट है और इसमें मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं। इस खूबी के कारण नारियल के दूध को त्वचा को नम और मुलायम करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए एक मॉइस्चराइजिंग फेस पैक बनाया जा सकता है। जानें इसे बनाने की विधि – सामग्री :
सनबर्न से दिलाए आराम तेज धूप त्वचा को जला सकती है, जिसे सनबर्न कहते हैं। सनबर्न से आराम पाने के लिए नारियल के दूध का उपयोग किया जा सकता है। इसके लिए एक कटोरी में नारियल का ठंडा दूध लें और उसे सनबर्न से प्रभावित त्वचा पर लगाएं। लगभग 15-20 मिनट लगे रहने के बाद त्वचा को धो लें। माना जाता है कि यह त्वचा की सूजन और लालपन को कम करने में मदद कर सकता है और सनबर्न से आराम दिला सकता है। त्वचा को एक्सफोलिएट करे नारियल का दूध किस प्रकार त्वचा को एक्सफोलिएट करता है, इससे जुड़ा कोई वैज्ञानिक शोध उपलब्ध नहीं है। हालांकि, नारियल के दूध से बना स्क्रब त्वचा को सौम्यता से साफ करने और मुलायम बनाए रखने में मदद कर सकता है। लगभग 5-7 मिनट इस स्क्रब का उपयोग त्वचा की मृत कोशिकाओं से आराम दिला सकता है। नीचे जानिए इसे बनाने की विधि –
विधि :
बालों के लिए नारियल के दूध के फायदे – बालों को बढ़ने में करे मदद बाल झड़ने के पीछे कई कारण हो सकते हैं और उनमें से एक पोषक तत्वों की कमी भी है। कुछ खास खनिज जैसे आयरन और जिंक की कमी की वजह से भी हेयर फॉल की समस्या हो सकती है । ऐसे में, नारियल के दूध का उपयोग फायदेमंद हो सकता है। इसमें ये खनिज पाए जाते हैं और इसके उपयोग से बालों के झड़ने की समस्या में कमी और बालों के बढ़ने में मदद मिल सकती है । इन खनीजों की पूर्ति के लिए नारियल के दूध का सेवन किया जा सकता है। आप चाहें, तो नीचे बताए गए तरीके से नारियल के दूध का उपयोग बालों के लिए कर सकते हैं – विधि :
प्राकृतिक कंडीशनर माना जाता है कि यह बालों को प्राकृतिक रूप से कंडीशन भी कर सकता है। यही कारण है कि तेल के अलावा, नारियल के दूध का उपयोग भी कई शैम्पू और कंडीशनर बनाने के लिए किया जाता है । उपयोग के लिए नीचे दिया गया तरीका अपना सकते हैं –
नारियल के दूध का उपयोग – खाने में नारियल के दूध का उपयोग नीचे बताए गए तरीकों से किया जा सकता है –
नारियल के दूध के नुकसान – नारियल के दूध के नुकसान से जुड़े वैज्ञानिक अध्ययनों का अभाव है, लेकिन किसी को अगर नारियल से एलर्जी है, तो उन्हें निम्नलिखित नुकसान उठाने पड़ सकते हैं, जो कुछ इस प्रकार हैं –
|