हिन्दी पंचांग कैलेंडर
दोमुँहें बालों के लिए घरेलू उपाय

हर किसी का सपना होता है कि उसके बाल घने और सुन्दर हो और इस सपने को पूरा करने के लिए बाजार में उपलब्ध हजारों तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन शायद ही कुछ असर होता है, लेकिन डायट में थोड़े से बदलाव से आप सुन्दर, चमकदार और हेल्दी बाल पा सकते हैं-


प्रोटीन-
बालों की सेहत के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी है। इसलिए डायट में प्रोटीन को शामिल करने के लिए अपने नाश्ते में एक बाउल ओट्स और दूध को शामिल करें। ओट्स में प्रोटीन के अलावा ओमेगा-3 फैटी एसिड और आयरन होता है जो बालों की विकास में मदद करता है और डेयरी उत्पाद में विटामिन-बी-7 होता है जो बालों के झड़ने और दो मुँहे बालों की समस्या को कम करता है।

कैल्शियम-
ओट्स और दही भी खा सकते हैं क्योंकि यह कैल्शियम की कमी को पूरा कर बालों को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

आयरन-
आयरन युक्त आहार जैसे पालक, ब्रोकली और दूसरी हरी पत्तेदार सब्जियां विटामिन-ए और सी से भरपूर होती है।

विटामिन ए-
सलाद में गाजर को शामिल करें क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन-ए से भरपूर स्कैल्प को पौष्टिकता मिलती है।

गाजर-
गाजर सिर्फ आंखों के लिए ही नहीं, बल्कि बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है। इसमें मौजूद विटामिन-ए सिर की त्वचा को पोषण देने में सहायक होता है। यह बालों की कंडीशनिंग भी करती है। इसके अलावा आहार में लीन प्रोटीन का संतुलन, फल, सब्जियां, साबुत अनाज और फैटी फिश भी शामिल करें।

अखरोट-
अखरोट बालों के लिए बहुत अच्छे फूड हैं। अखरोट में ओमेगा-6 फैटी एसिड के अलावा जिंग, आयरन, विटामिन-बी1, बीö6 और बी-9 होते हैं। इसमें प्रोटीन भी होता है, जो बालों को मजबूती प्रदान करता है।

पालक-
पालक को सब्जी या जूस के तौर पर लेने से बाल घने और काले होते हैं।

शकरकंद-
शकरकंद में बीटा कैरिटीन और एंटी-ऑक्सिडेंट पाया जाता है।जो आपके बालों को घना और चमकदार बनाने में मदद करते हैं।

अंडा-
अण्डे में प्रोटीन के अलावा आयरन, सल्फर, जिंक और सेलेनियम भी पाया जाता है। जो आपके बालों को झड़ने से रोकने में मदद करते हैं। प्रोटीन, विटामिन-बी12, आयरन, जिंक व ओमेगा-6 फैटी एसिड से युक्त अण्डा बालों के लिए वरदान है। यह बायोटिन का अच्छा स्रोत है जो बालों का गिरना कम करता है।

बादाम–
बादाम के तेल में 2-3 चम्मच दूध मिलाकर बालों में लगाने से बालों की जड़े मजबूत होती है क्योंकि बादाम में आयरन, कॉपर, फास्फोरस, विटामिन-बी-1 और प्रोटीन पाया जाता है।

केला-
केले में शुगर, फाइबर, थाइमिन और फॉलिक एसिड के रूप में विटामिन-ए और बी मौजूद होता है। नियमित तौर पर केला खाने से बाल काफी मजबूत कर सकते हैं।े