| व्हे प्रोटीन (प्रोटीन पाउडर) के फायदे और नुकसान |
|
व्हे प्रोटीन न सिर्फ आपके दुबलेपन को दूर करता है, बल्कि आपको कई बीमारियों से भी बचाता है। यहांं हम प्रोटीन के विभिन्न फायदों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। शुरुआत हम सेहत से जुड़े फायदोंं के साथ कर रहे हैं।
वजन घटाने के लिए व्हे प्रोटीन के लेकर आम धारण यह है कि इसका इस्तेमाल वजन बढ़ाने के लिए किया जाता है और यह बात काफी हद तक ठीक भी है, लेकिन हम इससे आगे की बात आपको बताते हैं। आप जानकर हैरान होंगे कि व्हे प्रोटीन के उपयोग से वजन को कम भी किया जा सकता है। इसके सेवन से पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन मिलता है, जो शरीर में ऊर्जा बनाए रखने का काम कर सकता है। इससे भूख शांत रहती है, जिससे वजन को कम करने में मदद मिलती है। ध्यान रहे कि इस प्रोटीन को लेने के साथ-साथ नियमित व्यायाम करना भी जरूरी है । कैंसर इससे से कोई इनकार नहीं कर सकता है कि कैंसर प्राणघातक बीमारी है। हर कोई इससे बचना चाहता है। ऐसे में अन्य प्राकृतिक व आयुर्वेदिक उत्पादों के साथ-साथ व्हे प्रोटीन पर भी भरोसा किया सजा सकता है। हालांकि, इसमें एंटी-कैंसर गुण पाए जाते हैं, लेकिन इस संबंध में अभी और वैज्ञानिक अध्ययन की जरूरत है । मधुमेह के लिए व्हे प्रोटीन के फायदे मधुमेह के रोगियों के लिए भी हो सकते हैं। व्हे प्रोटीन इंसुलिन को सक्रिय करने का काम करता है और ब्लड शुगर को कम करने का काम करता है। इससे मधुमेह की समस्या से निजात पाया जा सकता है। इस समस्या के लिए व्हे प्रोटीन लेने के साथ-साथ आपको अपना वजन व कोलेस्ट्रोल को भी नियंत्रित रखना होगा । स्वस्थ हृदय के लिए एक शोध के अनुसार, व्हे प्रोटीन को हृदय से संबंधित रोगों को दूर करने के लिए उपयोगी माना गया है। इसमें ल्यूटिन पाया जाता है, जो हृदय रोग के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है । मांसपेशियों के लिए मांसपेशियों को मजबूती देने में प्रोटीन की भूमिका अहम होती है। वहीं, बॉडी बिल्डर और एथलीट को प्रोटीन की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। इसलिए, वो प्रोटीन के सप्लीमेंट के रूप में व्हे प्रोटीन का सहारा लेते हैं । प्रतिरोधक प्रणाली के लिए प्रोटीन पाउडर प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में भी मदद कर सकता है। व्हे प्रोटीन में अमीनो एसिड सिस्टीन होता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए ग्लूटाथिओन के स्तर को बढ़ता है। ग्लूटाथिओन एक तरह का एंटीऑक्सीडेंट है, जो प्रतिरोधक प्रणाली को बेहतर कर शरीर को संक्रमण से बचाता है । हड्डियों के लिए हड्डियों की मजबूती बनाए रखने के लिए सबसे अहम पोषक तत्व कैल्शियम होता है। यह आपको कई तरह के खाद्य पदार्थ से प्राप्त हो सकता है। वहीं, व्हे प्रोटीन में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसलिए, हड्डियों की मजबूती के लिए व्हे प्रोटीन पाउडर का उपयोग किया जा सकता है। एनीमिया जैसा कि आप सभी जानते हैं कि शरीर में आयरन की कमी से एनीमिया हो सकता है। ऐसे में व्हे प्रोटीन का इस्तेमाल आपके लिए लाभदायक हो सकता है। व्हे प्रोटीन में आयरन की मात्रा पाई जाती है, जिससे एनीमिया की समस्या को दूर करने में मदद मिल सकती है । अस्थमा अस्थमा के मरीजों के लिए भी व्हे प्रोटीन का उपयोग फायदेमंद हो सकता है। जैसा कि इस आर्टिकल में ऊपर बताया गया है कि व्हे प्रोटीन के प्रयोग से इम्यून सिस्टम को बेहतर किया जा सकता है। इम्यून सिस्टम बेहतर होने से हमारे फेफड़े अच्छी तरह से काम करेंगे और अस्थमा से राहत मिल सकती है। यहां हम स्पष्ट कर दें कि अस्थमा के संबंध में व्हे प्रोटीन पर वैज्ञानिक अध्ययन अभी कम हुआ है। फिटनेस अगर आप अपनी फिटनेस पर ध्यान देते हैं, तो व्हे प्रोटीन आपको फिट रखने में मदद कर सकता है। व्हे प्रोटीन शरीर को ऊर्जा प्रदान करने और व्यायाम की क्षमता को बढ़ाने का काम कर सकता है। साथ ही यह शरीर के फैट को घटाने में भी सहायक हो सकता है। इससे आप फिट रह सकते हैं । लीवर लीवर शरीर का जरूरी भाग होता है। इसमें खराबी आने पर शरीर को भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। लीवर को सुरक्षित रखने में व्हे प्रोटीन में मौजूद बीटा-लैक्टोग्लोबुलिन और अल्फा-लैक्टाल्बुमिन सहायक हो सकता है। बीटा-लैक्टोग्लोबुलिन और अल्फा-लैक्टाल्बुमिन (प्रोटीन का एक प्रकार) लीवर को खराब होने से बचाने का काम करते हैं। साथ ही ये ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस के प्रभाव को कम कर लिवर में आई सूजन को कम कर सकते हैं । आंखों के लिए आंखों के लिए प्रोटीन पाउडर के फायदे हो सकते हैं। प्रोटीन पाउडर में ल्यूटिन (एक तरह का विटामिन) पाया जाता है, जो रेटिना के ऑप्टिकल डेंसिटी को बढ़ाने का काम कर सकता है। साथ ही ल्यूटिन बढ़ती उम्र के साथ आंखों से संबंधित होने वाले जोखिम को भी कम कर सकता है। इसमें मोतियाबिंद और आंखों की रोशनी का कम होना भी शामिल हो सकता है। व्हे प्रोटीन के नुकसान –
|