| सुबह खाली पेट पियें किशमिश का पानी, परिणाम आपको चौंका देंगे |
|
रोज़ाना किशमिश खाने से दिल मजबूत बनता है और ख़राब कोलेस्ट्रॉल दूर होता है। ऐसे में अगर इतने आसान उपाय के ज़रिये दिल को मजबूत किया जा सकता है तो हमें ऐसा ज़रूर करना चाहिए।
किशमिश का पानी लीवर में बायोकैमिकल प्रोसेस को शुरू कर देता है जिससे खून तेज़ी से साफ होने लगता है। 4 दिन तक लगातार किशमिश का पानी पीकर शरीर को एनर्जेटिक बनाया जा सकता है। पाचन को बेहतर बनाने में किशमिश का पानी काफी सहायक होता है। इसे पीने से पेट के एसिड कम होने लगते हैं और 2 दिन तक किशमिश का पानी पीने से ही आप फर्क महसूस कर सकते हैं कि आपका खाना अच्छे तरीके से हजम होने लगा है और अपच और कब्ज जैसी समस्याएं दूर होने लगी हैं। उम्र को बढ़ाने के अलावा त्वचा के निखार को बनाये रखने में भी किशमिश कारगर साबित होती है। रोज़ किशमिश का पानी पीकर त्वचा से झुर्रियों को दूर करके जवां बनाये रखा जा सकता है। |