हिन्दी पंचांग कैलेंडर
तरबूज के छिलके रखेंगे आपको
इन 5 बीमारियों से दूर

तरबूज का छिलका आपके दिल को स्वरस्थर रखने में मदद कर सकता है। यह रक्त परिसंचरण को प्रोत्साहित करता है, जो हृदय के लिए फायदेमंद है। इसके अलावा, इसमें मौजूद सिट्रुललाइन रक्त प्रवाह को बेहतर बनाने और हार्ट फेल्योेर, कोरोनरी आर्टरी डिजीज की बीमारियों में फायदेमंद है।


स्वडस्थर किडनी के लिए -
तरबूज के छिलके में पोटेशियम होता है, जो स्वस्थ किडनी के फायदेमंद है। तरबूज के छिलके में मूत्रवर्धक और हाइड्रेटिंग गुण हैं, जो यूटीआई में भी फायदेमंद है। यूटीआई की समस्या होने पर आप नियमित रूप से एक गिलास ताजा तरबूज का रस पियें।

इंफ्लमेशन को कम करे -
तरबूज के छिलके में लाइकोपीन होता है, जो कि इंफ्लमेशन को कम करने में सहायह है। तरबूज का छिलका खाने से स्किन इंफ्लमेशन से लेकर गठिया के दर्द के लिए को कम करने में मदद मिलती है। यह आपके सूजन को कम करने मुँहासे के इलाज में भी प्रभावी है, इसके लिए आप तरबूज के छिलके के साथ एवोकैडो या केला के साथ मिलाकर एक मास्क बनाएं और उसे चेहरे पर लगाएं।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने और वजन घटाने में मदद -
तरबूज से लेकर तरबूज का छिलका आपके हाई बीपी को कम करने में मदद कर सकता है। तरबूज व इसके छिलके में L- सिट्रुललाइन होता है, जो रक्त वाहिकाओं को पतला करने में मदद करता है और बदले में ब्लमड प्रेशर को कम करके नॉर्मल करने में मदद करता है। तरबूज के छिलके की सिट्रुललाइन सामग्री वजन घटाने में भी मदद करती है। वहीं इसके छिलके में फाइबर होता है, जो आपको अधिक समय तक भरा रहने में मदद करता है। इमना नहीं, तरबूज और उसका छिलका आपको बेहतर वर्कआउट परफॉर्मेंस में भी मददगार है।

नींद में सुधार -
तरबूज के छिलके में मैग्नीशियम होता है। यह एक ऐसा खनिज है, जो आपको बेहतर नीं पाने में मदद कर सकता है। तरबूज आपके मेटाबॉलिज्मक को विनियमित करने में भी मदद करता है, जो नींद की गड़बड़ी और अनिद्रा की समस्याह को दूर करने में मदद करता है।

तरबूज के छिलके का कैसे करें इस्तेेमाल? -

आप तरबूज के छिलकों को यहां दिए गए तरीकों से इस्तेेमाल कर सकते हैं:
तरबूज के छिलके का जाम:
एक तरबूज छिलका जाम बनाने के लिए, हरे भाग को छीलें और छिलके के सफेद हिस्से का उपयोग करें।

तरबूज के छिलके का अचार :
तरबूज के छिलके का अचार भी बनाया जा सकता है, यह सामान्यक किसी भी अचार की तरह बनाया जा सकता है।

तरबूज के छिलके का साल्सा :
आप साल्सा बनाने के लिए तरबूज के छिलके का भी उपयोग कर सकते हैं।

तरबूज के छिलके की कड़ी या सब्जीं :
तरबूज के छिलके में हरी स्किन को निकालकर आप इसकी तरबूज के छिलके की सब्जीन या कड़ी भी बना सकते हैं।