हिन्दी पंचांग कैलेंडर
तोदरी के हैं ढेर सारे फायदे

श्वास नली की सूजन को कम करने में सहायक है तोदरी -यदि मौसम के बदलाव के कारण श्वसनिका में सूजन होता है तो तोदरी के बीजों का फाण्ट बनाकर 10-20 मिली मात्रा में सेवन करने से श्वसनिका-शोथ में लाभ होता है।


अतिसार या दस्त को रोकने में फायदेमंद तोदरी -
असंतुलित खान-पान या किसी संक्रमण के कारण यदि दस्त की समस्या हो रही है तो तोदरी के पञ्चाङ्ग का काढ़ा बनाकर 10-20 मिली मात्रा में सेवन करने से जीर्ण अतिसार में लाभ होता है।

रक्तमेह या पेशाब में खून आने की बीमारी में फायदेमंद तोदरी -
पेशाब से खून निकलने पर यदि कोई इलाज काम नहीं आ रहा है तो तोदरी पञ्चाङ्ग का फाण्ट या काढ़ा बनाकर 10-20 मिली मात्रा में सेवन करने से रक्तमेह में लाभ होता है।

मूत्रकृच्छ्र के इलाज में फायदेमंद तोदरी -
अगर पेशाब करते वक्त दर्द या जलन होता है तो तोदरी का काढ़ा बनाकर 10-20 मिली मात्रा में पीने से मूत्रकृच्छ्र में लाभ होता है।

पूयमेह या सुजाक में फायदेमंद तोदरी-
7-7 ग्राम शतावरी, मूसली, केवाँच, तोदरी, तालमखाना, प्रवाल पिष्टी तथा रजत भस्म, 6-6 ग्राम विदारीकंद, छोटी इलायची, गोखरू तथा मुस्ता, 3-3 ग्राम सालिम, शिलाजीत, 6-6 ग्राम कंकोल तथा मोचरस, 12 ग्राम वंग भस्म तथा लगभग 200 ग्राम मिश्री के सूक्ष्म चूर्ण को मिलाकर 2-4 ग्राम की मात्रा में दाड़िमी शर्करा के साथ सेवन करने से पूयमेह तथा पित्तज प्रमेह में लाभ होता है।

ब्रेस्ट का साइज बढ़ाने में करे सहयक है तोदरी -
ब्रेस्ट की साइज को बढ़ाने के लिए 2-3 ग्राम तोदरी चूर्ण में समान मात्रा में शतावरी चूर्ण तथा मिश्री मिलाकर दूध के साथ सेवन करने से स्तन्य की वृद्धि होती है।

आमवात या गठिया के दर्द से दिलाये राहत तोदरी -
तोदरी का औषधीय गुण गठिया के दर्द से राहत दिलाने में मदद करता है। तोदरी पञ्चाङ्ग को पीसकर लगाने से आमवात में लाभ होता है। इसके अलावा तोदरी के फूलों को जैतून या तिल तैल में पकाकर, छानकर तेल की मालिश करने से संधिवात में लाभ होता है।

कमजोरी दूर करने में फायदेमंद तोदरी -
2-3 ग्राम तोदरी चूर्ण में समान मात्रा में मिश्री मिलाकर दूध के साथ सेवन करने से कमजोरी दूर होती है तथा शरीर को पुष्टि मिलती है।

सूजन को कम करने में लाभकारी तोदरी -
सूजन को कम करने के लिए तोदरी को पीसकर लेप करने से सूजन एवं घाव को ठीक करने में मदद मिलती है।

तोदरी के उपयोगी भाग-
आयुर्वेद के अनुसार तोदरी का औषधीय गुण इसके इन भागों को प्रयोग करने पर सबसे ज्यादा मिलता है-

तोदरी का इस्तेमाल कैसे करना चाहिए-
यदि आप किसी ख़ास बीमारी के घरेलू इलाज के लिए तोदरी का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो बेहतर होगा कि किसी आयुर्वेदिक चिकित्सक की सलाह के अनुसार ही इसका उपयोग करें। चिकित्सक के सलाह के अनुसार 3-6 ग्राम का सेवन कर सकते हैं।