हिन्दी पंचांग कैलेंडर
तेंदू फल के फायदे और नुकसान

तेंदू फल में अन्य पोषक तत्वों के साथ ही फाइबर भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है । फाइबर वजन को नियंत्रित रखने और पाचन क्रिया को सुधारने में सहायक और कब्ज जैसी पेट संबंधी समस्या को दूर रखने में लाभकारी माना जाता है । इस कारण यह कहा जा सकता है कि फाइबर का अच्छा स्रोत होने के कारण तेंदू फल भी इन सभी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मददगार साबित हो सकता है।


सूजन को कम करने में सहायक -
लिसबन मेडिसिन एंड फार्मास्यूटिकल साइंसेज विश्वविद्यालय द्वारा तेंदू फल पर किए गए एक शोध में पाया गया कि इस फल के अर्क में एंटी-इन्फ्लेमेटरी (सूजन कम करने वाला) प्रभाव पाया जाता है। इस प्रभाव के कारण यह अर्थराइटिस (जोड़ों में दर्द) की समस्या में राहत पहुंचाने में मदद करता है (3)। साथ ही अन्य सामान्य सूजन और उसके कारण होने वाले दर्द की समस्या से भी राहत दिलाने में यह सहायक साबित हो सकता है।

हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद -
विशेषज्ञों के मुताबिक, तेंदू फल में कैरोटिनॉइड और टैनिन नाम के दो खास तत्व पाए जाते हैं। ये तत्व फ्री-रेडिकल्स (मुक्त कणों) के प्रभाव को दूर कर हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल जैसे हृदय संबंधी जोखिमों को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं। इस कारण यह कहा जा सकता है कि तेंदू फल का उपयोग हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभदायक साबित हो सकता है।

उच्च रक्तचाप को करे नियंत्रित -
पॉलीफिनोल्स की मौजूदगी के कारण तेंदू फल में एंटी-ऑक्सीडेंट (ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने वाले) और एंटी डायबिटिक (बल्ड शुगर को कम करने वाले) प्रभाव पाए जाते हैं। हाई ब्लड शुगर की मुख्य वजहों में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस भी शामिल है। इस कारण तेंदू फल के यह दोनों ही प्रभाव स्वाभाविक रूप से हाई ब्लड शुगर को कम करने में मदद कर सकते हैं (4)। इस कारण यह कहना गलत नहीं होगा कि ब्लड शुगर की समस्या से छुटकारा पाने के लिए तेंदू फल एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है।

प्रभावशाली एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा स्रोत -
विशेषज्ञों के मुताबिक तेंदू फल के जूस में फेनोलिक एसिड, कैटेचिन, अमीनो एसिड के साथ-साथ फेनोलिक और फ्लेवोनोइड तत्व पाए जाते हैं, जो संयुक्त रूप से इसे बेहतरीन एंटीऑक्सीडेंट बनाते हैं । ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस के कारण शुगर, गठिया, सूजन और हृदय रोग जैसी कई समस्याओं के होने की आशंकाएं बढ़ जाती हैं । इस कारण यह माना जा सकता है कि इन सभी समस्याओं में तेंदू का फल काफी हद तक सकारात्मक प्रभाव प्रदर्शित कर सकता है।

तेंदू फल के नुकसान – -
वैसे तो तेंदू फल के अधिक सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन कुछ कुछ दुष्परिणाम जरूर हैं। ऐसे में निम्न बिंदुओं के माध्यम से हम तेंदू फल के नुकसान जान सकते हैं।
  • तेंदू फल फाइबर का अच्छा स्रोत है। इसलिए, इसका अधिक सेवन पेट में गैस, दर्द और मरोड़ की समस्या पैदा कर सकता है।
  • एंटी डायबिटिक प्रभाव के कारण शुगर की दवा लेने वाले लोगों में इसका अधिक मात्रा में इस्तेमाल लो ब्लड शुगर की समस्या पैदा कर सकता है।
  • कीड़ों पर किए गए वैज्ञानिक अध्ययन के अनुसार, अधिक मात्रा में तेंदू का सेवन प्रजनन संबंधी समस्याओं का कारण बन सकता है ।