हिन्दी पंचांग कैलेंडर
गुणकारी है नींबू जम्बीरी

नींबू जंबीरी में पौष्टिकारक गुण होता है, उतना ही औषधी के रूप में कौन-कौन से बीमारियों के लिए फायदेमंद होते है,चलिये इसके बारे में आगे जानते हैं-


कान दर्द से दिलाये आराम नींबू जंबीरी
किसी कारणवश अगर कान में दर्द हो रहा है और कोई उपचार काम नहीं दे रहा है तो जम्बीर नींबू के रस से सिद्ध तेल को 1-2 बूँद कान में डालने से कान दर्द से आराम मिलता है।

अम्लपित्त या एसिडिटी के इलाज में फायदेमंद नींबू जंबीरी
एसिडिटी से परेशान रहते हैं? तो नींबू जंबीरी का सेवन इस तरह से करने पर जल्दी आराम मिलता है। पके जम्बीर फल के रस (5-10 मिली) का सेवन करने से अम्लपित्त, आमातिसार या अजीर्ण या अपच में लाभ होता है।