| गर्मी के मौसम में आम पन्ना पीने के कुछ अद्भुत फायदे: |
|
यह कहना गलत ना होगा कि आम पन्ना जठरांत्र संबंधी विकारों के लिए तो एक रामबाण औषधि है| इसमें मौजूद एसिड पित्त को बढ़ाने में मदद करता है जो आंतों के लिए एक हीलिंग एजेंट का काम करता है और उन्हें दुरुस्त करने का कार्य करता है|
इसीलिए यदि आप आम पन्ने का सेवन गर्मी के मौसम में करते हैं तो इससे एसिडिटी की समस्या में राहत मिलती है|
गर्मी में हमें ऊर्जावान रखता है आम पन्ना: जब बहुत भयानक गर्मी पड़ रही होती है और हम थोड़ी देर के लिए भी घर से बाहर निकलते हैं तो हमारे शरीर से इलेक्ट्रोलाइट कम हो जाते हैं| पसीने के रूप में वे शरीर से बाहर निकल जाते हैं , सोडियम भी इनमें से एक है| इसके लिए अगर आप एक गिलास आम पन्ना पीते हैं तो इससे आपके शरीर में इलेक्ट्रोलाइट का संतुलन बना रहता है क्योंकि आम पन्ना खनिजों में समृद्ध है| इलेक्ट्रोलाइट्स हमारे शरीर के लिए बहुत आवश्यक है ये हमे एनर्जी प्रदान करता हैं साथ ही थकान और डिहाइड्रेशन से दूर रखने में मदद करते हैं| यही नहीं आम पन्ना हमारे शरीर का पीएच लेवल मेंटेन करने के लिए भी बहुत लाभदायक है| अपच की समस्या के लिए फायदेमंद है आम पन्ना : गर्मियों के मौसम में लोगों को Indigestion यानी कि अपच की समस्या होने की संभावना ज्यादा हो जाती है| इसके लिए अगर आप आम के पन्ने का सेवन करते हैं तो इससे आपका पाचन तंत्र दुरुस्त बना रहता है| साथ ही इसका सेवन करने से बढ़ते हुए तापमान में पेट को ठंडक मिलती है और यह हमारी आंतों को बैक्टीरियल इंफेक्शन से भी बचाता है| मधुमेह में फायदेमंद है आम: वैसे तो आमतौर पर डायबिटिक लोगों को कम से कम आम खाने के लिए कहा जाता है लेकिन रिसर्च के अनुसार यदि वे कच्चे आम का सेवन करते हैं तो वह उनके लिए बहुत लाभकारी हो सकता है| आम का पना शरीर में इंसुलिन के स्तर को सामान्य रखने में मदद करता है| यही नहीं इसका ग्ल्य्समिक इंडेक्स भी कम होता है जो डायबिटीज रोकने में काफी मददगार है| बस सुनिश्चित करें कि आप इसमें चीनी का प्रयोग ना करें और इसका सेवन भी संतुलन में ही किया जाना चाहिए| में फिर से बता दू की जरूरी है की मधुमेह रोगी इस आम पना का सेवन बिना चीनी या नमक के ही करें| आम पन्ना हमारी आंखों के लिए बहुत उपयोगी है: आम पन्ना में विटामिन ए भी बहुत अच्छी मात्रा में होता है जो कि हमारी आंखों के लिए बहुत लाभकारी है| इसका सेवन करने से हमारी आंखें तो स्वस्थ रहती ही है साथ ही उनकी रोशनी भी बेहतर होती है| इसमें विटामिन ए होने की वजह से यह हमें नेत्र संबंधी समस्याएं जैसे की आंखों का सूखना, मोतियाबिंद और नाइट ब्लाइंडनेस जैसी समस्याओं से दूर रखने मैं बहुत सक्षम है| एनीमिया के लिए उपयोगी है आम पन्ना: जो लोग एनामिक होते हैं उनके लिए आम का पन्ना पीना काफी फायदेमंद हो सकता है| क्योंकि एनीमिया में आम का पना एक टॉनिक की तरह काम करता है साथ ही है हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में बहुत उपयोगी है| आम पन्ना में विटामिन सी की अच्छी मात्रा होती है जो हमें रक्त संबंधी परेशानियों से दूर रखने मैं बहुत कारगर है| आम पन्ना विटामिन सी का एक बहुत अच्छा स्त्रोत है: जैसे कि हमने पहले बताया की आम पना में प्रचुर मात्रा में विटामिन सी होता है जिसके चलते यह एक सुपर ड्रिंक बनता है| यह एंटीऑक्सीडेंट्स का एक उच्च स्त्रोत है और हमें कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाता है| यही नहीं इसमें एंटी एजिंग प्रॉपर्टीज भी होती है जो हमारी त्वचा पर निखार लाने के लिए बहुत उपयोगी है| आम पना पीने का सबसे बढ़िया फायदा है की यह हमारी त्वचा को खूबसूरत और बेदाग बनाता है| आम पना का फायदा: ब्लड सरकुलेशन बेहतर बनता है: गर्मियों में अक्सर हमारा पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है क्योंकि हम पानी कम पी रहे होते हैं इसका सीधा असर हमारे लघु संचार यानी की ब्लड सरकुलेशन पर पड़ता है| इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए सबसे सरल तरीका है की आप अपनी डाइट में आम पना शामिल करें| क्योंकि इसका सेवन करने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती और ब्लड सरकुलेशन ठीक से होता है| आम पना में आयरन होता है जो हीमोग्लोबिन बढ़ाता है और हमारे शरीर की ऊर्जा को बनाए रखता है साथ ही यह रक्तचाप के लिए भी बहुत उपयोगी है| गर्भावस्था में फायदेमंद है आम का पना: आम पना पीने के फायदे तो बहुत है लेकिन खासकर यह गर्भवती महिलाओं के लिए भी उपयोगी है| इसमें कई पोषक तत्वों की मौजूदगी की वजह से यह गर्भवती महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद होता है| इसमें पाया जाने वाला फोलेट गर्भ में पल रहे शिशु को जन्म दोष के खतरे से बचाता है| यही नहीं आम पना में मौजूद फोलेट बच्चे को ग्रो होने में हेल्प करता है साथ ही उसकी ब्रेन पावर को भी बेहतर बनाता है| लू और हीट स्ट्रोक से बचाता है आम पना: र्मियों के मौसम में खासकर हीट स्ट्रोक और लू लगने का खतरा बना रहता है| ऐसे में अगर आप आम पना का सेवन करते हैं तो यह आपको लू और हीट स्ट्रोक से बचाने में बहुत सक्षम है| इसके लिए आप गर्मियों में धूप में जाने से पहले या फिर अगर आप धूप में से घूम कर आए हैं तो थोड़ी देर बैठने के बाद एक ग्लास आम का पना पिए उसमें आप चीनी, थोड़ा-सा सेंधा नमक और जीरा के साथ शौक भी मिला सकते हैं| जैसे ही आप आम पन्ना पीते हैं आपके शरीर को इलेक्ट्रोलाइट्स मिलते हैं जो आपके शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं| अगर किसी को लू लग जाए तो आम पना उसके हानिकारक असर को रोकने के लिए फायदेमंद है |लू लगने पर आप एक ग्लास आम पना हर 3 से 4 घंटे में पिला सकते हैं| आम पना का सेवन बच्चे और बड़े दोनों ही कर सकते हैं और इसके फायदों का लाभ उठा सकते हैं| अपने बच्चों को आम पना गर्मियों के मौसम में जरूर पिलाये और खुद भी इसका सेवन करें क्योंकि यह एकाग्रता बढ़ाता है साथ ही इसका सेवन करने से स्मरण शक्ति भी बेहतर बनती है| गर्मी के मौसम में डिहाइड्रेशन से बचने के लिए और अपने दिमाग को रिलैक्स्ड और रेफ्रेशेद रखने के लिए आप आम पन्ने का सेवन करें और इसके फायदों का लाभ उठाएं| वैसे तो आप पन्ने के बहुत से फायदे हैं लेकिन यह बात जरूर ध्यान रखें और आम के छिलके में उरुशीयोल होता है जो प्राकृतिक रूप से होता है जिसके चलते लोगों में एलर्जी की समस्या हो सकती है| यदि आम पना का सेवन करने के बाद आपको खुजली सी महसूस हो रही है तो आप तुरंत का सेवन करना बंद कर दें और अपने डॉक्टर से बात करने के बाद ही इसका सेवन से शुरू कर सकते हैं| |