हिन्दी पंचांग कैलेंडर
नागबला के फायदे, लाभ, उपयोग

यह मधुर, अम्ल, कषाय, उष्ण, गुरु, रुक्ष, तीक्ष्ण, वातपित्तशामक,वृष्य, बल्य, रसायन, बृंहण तथा पुंसत्त्ववर्धनी है। नागबला व्रण, मूर्च्छा, मोह, रक्तपित्त, क्षय, क्षतक्षीण, कुष्ठ, दाह तथा ज्वरनाशक होती है।


नागबला के फायदे और उपयोग
विशेषज्ञों का कहना है कि नागबला बुखार, घाव या त्वचा रोगों के इलाज में सहायक है। आइये जानते हैं कि किन-किन बीमारियों के घरेलू इलाज के रूप में नागबला का इस्तेमाल किया जा सकता है।

सर्दी-जुकाम में उपयोगी है नागबला
मौसम में बदलाव होने पर या ठंडी चीजों का सेवन कर लेने पर अक्सर लोग जुकाम से पीड़ित हो जाते हैं। आयुर्वेद में बताए गए कुछ घरेलू उपचारों की मदद से आप जुकाम से आराम पा सकते हैं। नागबला की मदद से भी आप सर्दी जुकाम से आराम पा सकते हैं। इसके लिए नागबला की पत्तियों का रस नाक में डालने से और इसकी पत्तियों का सेवन करें।

स्तनों के दर्द से राहत दिलाता है नागबला
नागबला की पत्तियों को हल्का गर्म करने स्तनों पर रखने या वहां बाँधने से स्तनों में होने वाले दर्द से आराम मिलता है। अगर स्तनों में दर्द बहुत ज्यादा हो तो नजदीकी डॉक्टर के पास जाकर अपनी जांच करवाएं।

दिल की बीमारियों के इलाज में सहायक है नागबला
दिल की बीमारियों के मरीजों के लिए नागबला काफी उपयोगी है। विशेषज्ञों के अनुसार अगर आप रोजाना 3-5 ग्राम नागबला की जड़ के चूर्ण का सेवन ढूढ़ के साथ करें तो इससे दिल के रोगों के लक्षणों में कमी आती है। एक महीने तक इसका सेवन करने से शरीर की कमजोरी दूर होती है।

दस्त रोकने में मदद करता है नागबला
अगर आप दस्त से परेशान हैं तो नागबला का उपयोग करें, यह दस्त को रोकने में कारगर है। विशेषज्ञों के अनुसार दस्त होने पर नागबला के फल और जड़ के चूर्ण का सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से पेचिश में भी आराम मिलता है।

बवासीर के इलाज में नागबला के फायदे :
कब्ज की समस्या से परेशान मरीजों की संख्या दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है। इसे अनदेखा करने पर और समय रहते इलाज ना करवाने से आगे चलकर बवासीर की समस्या हो जाती है। इसलिए जरूरी है कि आप खानपान में बदलाव लाएं और घरेलू उपचारों की मदद से इसे ठीक करें। विशेषज्ञों का मानना है कि नागबला की जड़ और पत्तियों के चूर्ण को गुनगुने पानी के साथ सेवन करें या इसका काढ़ा बनाकर पिएं। इससे बवासीर में फायदा मिलता है।

प्लीहा को बढ़ने से रोकता है नागबला :
नागबला में ऐसे औषधीय गुण होते हैं जो प्लीहा को बढ़ने से रोकते हैं। नागबला की पत्तियों का पेस्ट बनाकर सेवन करें या इन पत्तों को हल्का गर्म करने प्लीहा वाले हिस्से पर रखें। ऐसा करने से प्लीहा वृद्धि की समस्या में लाभ मिलता है।

गठिया के इलाज में लाभ पहुंचाता है नागबला :
उम्र बढ़ने के साथ ही जोड़ों में दर्द होना एक सामान्य समस्या है। ऐसे कई आयुर्वेदिक घरेलू इलाज हैं जिनकी मदद से आप गठिया या आर्थराइटिस की समस्या में आराम पा सकते हैं। आयुर्वेदिक विशेषज्ञों का कहना है कि नागबला गठिया के इलाज में काफी कारगर है। इसके लिए नागबला की पत्तियों का पेस्ट बना लें और जहाँ दर्द हो रहा हो उन जोड़ों पर लगाएं। इससे जल्दी आराम मिलता है। इसी तरह इन पत्तियों का काढ़ा बनाकर पीने से भी गठिया में फायदा मिलता है।