हिन्दी पंचांग कैलेंडर
बकरी के दूध के फायदे और नुकसान

हमारे शरीर के सबसे अहम अंग में से एक हृदय है। इसे स्वस्थ रखने पर हम बड़े जोखिम से बच सकते हैं। एक शोध के अनुसार, बकरी के दूध में मैग्नीशियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो हृदय के लिए विशेष रूप से फायदेमंद माना जाता है। मैग्नीशियम हृदय की धड़कन को बनाए रखने में मददगार होता है। इसलिए, ऐसा कहा जा सकता है कि बकरी के दूध से लाभ में स्वस्थ हृदय भी शामिल है।


सूजन को कम करने के लिए
शायद आपको यकीन न हो, लेकिन यह बात पूरी तरह सत्य है कि बकरी के दूध के उपयोग से शरीर की सूजन को कम किया जा सकता है। दरअसल, बकरी के दूध में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो आपके शरीर की सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं।

हड्डियों की मजबूती
बकरी के दूध के उपयोग से हड्डियों को लाभ पहुंचाया जा सकता है। एक वैज्ञानिक रिसर्च के अनुसार, बकरी के दूध का सेवन करने पर हड्डियों को मजबूत करने में मदद मिल सकती है। दरअसल, बकरी के दूध को कैल्शियम का अच्छा स्रोत माना गया है। साथ ही इसमें कुछ मात्रा मैग्नीशियम की भी होती है। मैग्नीशियम और कैल्शियम दोनों मिलकर हड्डियों को स्वस्थ रखने का काम करते हैं।

चयापचय के लिए
बकरी के दूध से लाभ में बेहतर चयापचय भी शामिल है। एक अध्ययन के मुताबिक, बकरी का दूध उन लोगों के लिए फायदेमंद माना जाता है, जिनका शरीर पोषक तत्वों को अवशोषित करने में असमर्थ होता है। इसका सेवन करने से शरीर में आयरन और कॉपर के चयापचय में मदद मिल सकती है। इसलिए, बकरी के दूध का सेवन करना अन्य दूध की तुलना में ज्यादा बेहतर हो सकता है।

आसानी से पचने योग्य
बकरी के दूध और उससे बने खाद्य पदार्थ को पचाने में आपको आसानी हो सकती है। बकरी के दूध में पाया जाने वाले प्रोटीन गाय के दूध में मिलने वाले प्रोटीन के मुकाबले जल्दी पच जाता है। साथ ही इसमें कम लैक्टोज होते हैं, जो पाचन में मदद कर सकते हैं। इससे पेट को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है।

गाय के दूध से बेहतर
बकरी के दूध में गाय के दूध की तुलना में ज्यादा ग्लिसरॉल इथर (रंग रहित,