हिन्दी पंचांग कैलेंडर
पपीता फेस पैक के फायदे और बनाने का तरीका

अब आप जान ही चुके हैं कि पपीता फेस पैक के फायदे किस तरह स्किन के लिए काम कर सकते हैं। वहीं, इस फेस पैक के इस्तेमाल के दौरान कुछ सावधानियों को बरतना भी जरूरी होता है। नीचे हम इससे जुड़ी जानकारी दे रहे हैं:


  • किसी भी पपीता फेस पैक को लगाने से पहले अपना चेहरा अच्छे से साफ कर लें।
  • पपीता फेस पैक के साथ ऊपर बताई गई किसी भी सामग्री से अगर किसी को एलर्जी है, तो उसका इस्तेमाल न करें। इसकी जगह किसी अन्य पपीते के फेस पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • अच्छा होगा पैच टेस्ट के बाद ही बताए गए पपीते के फेस पैक को इस्तेमाल में लाएं।
  • कोई भी पपीता फेस पैक बनाते समय मात्रा का खास ध्यान रखें।
  • रूखी त्वचा वाले लोग अपनी त्वचा पर पपीता फेस मास्क लगाने के बाद मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं और सर्दियों में भी पपीता फेस पैक लगाने के बाद मॉइस्चराइजर क्रीम का इस्तेमाल करना न भूलें।
  • पपीता फेस पैक हमेशा हल्के हाथों से या नर्म ब्रश की मदद से लगाएं। साथ ही पैक को ज्यादा सूखने न दें।
  • इसके अलावा, पपीता फेस पैक आराम-आराम से हटाएं।
  • मौसम के अनुसार पानी का इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन इस बात का विशेष ख्याल रखें कि कभी भी ज्यादा ठंडा या गर्म पानी इस्तेमाल न करें।